फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temperature dropped due to rain, prices of cauliflower also fell

Kullu News: बारिश से तापमान लुढ़का, फूलगोभी के दाम भी गिरे

Mon, 13 May 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 May 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, prices of cauliflower also fell
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट के साथ ही फूलगोभी के दामों में सात रुपये की कमी दर्ज की गई है। कुल्लू में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जो रविवार को सात डिग्री लुढ़क कर 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिछले हफ्ते सब्जी मंडी में 35 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले फूलगोभी भी रविवार को 28 रुपये प्रति किलो बिकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। शनिवार को भुंतर सब्जी मंडी अवकाश के कारण बंद थी। रविवार को जब भुंतर सब्जी मंडी खुली तो फूलगोभी 28 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकी। फूलगोभी के दाम कम होने के पीछे लगातार हो रही बारिश बजह बताई जा रही है। बारिश के कारण धूल-मिट्टी गिरने से फूलगोभी की सफेद फूलों की चमक फीकी पड़ रही है, जिससे इसके दामों में गिरावट आई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला कुल्लू में काफी अधिक मात्रा में किसान फूलगोभी की फसल को लगाते हैं। फूलगोभी सहित अन्य नगदी फसलों से किसान अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। घाटी के किसान शेर सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह, अमर सिंह और तुले राम ने कहा कि फूलगोभी को तैयार करने पर भी काफी लागत आती है। लेकिन कम दाम में बिकने पर किसानों को घाटा उठाना पड़ता है। शुरुआती दौर में किसानों को फूलगोभी के 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले, जो अब कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी कुल्लू जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की फूलगोभी की उपज अभी मार्केट में नहीं उतरी है। ऐसे में आगामी दिनों में मौसम साफ रहने पर फूलगोभी के दामों में फिर उछाल आने की उम्मीद है। उधर, सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती विजय ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी भुंतर में रविवार को फूलगोभी 28 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकी। पिछले सप्ताह के मुकाबले दामों में गिरावट आई है। फूलगोभी की डिमांड अच्छी है। आने वाले दिनों में दामों में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed