{"_id":"68fe4fbfd9c5a29cfd0bdced","slug":"team-leaves-for-under-19-competition-kullu-news-c-89-1-ssml1012-160065-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
Sun, 26 Oct 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के 41 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। मंडी जिले के सुंदरनगर में छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए रविवार को कुल्लू की टीम रवाना हो गई है। अंडर-19 में कुल्लू जिले से 41 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
तीन दिनों तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में हुए प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों ने टिप्स दिए। टीम से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
कुल्लू जिले के जूडो में 9, ताइक्वांडो 10, बैडमिंटन में 5, टेबल टेनिस में 4 आदि प्रतियोगिताओं में कुल्लू 41 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गौर रहे कि बीते शनिवार को जिला शिमला के जुब्बल में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कुल्लू की छात्रा वर्ग की टीम भी रवाना हो चुकी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर के प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा ने कहा कि अंडर-19 में कुल्लू जिले के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र वर्ग के राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
--