फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teaching is getting affected due to teachers' duty in non-academic work.

Kullu News: गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी से पढ़ाई हो रही प्रभावित

Thu, 04 Jun 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jun 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
Teaching is getting affected due to teachers' duty in non-academic work.
कुल्लू। जनगणना कार्य के लिए गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और अन्य विषयों के टीजीटी अध्यापकों की ड्यूटी लगाने के फैसले का हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ की कुल्लू इकाई ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि अध्यापकों का मूल दायित्व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और उन्हें लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ऐसे में विषय अध्यापकों को जनगणना, चुनाव और अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगाने से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं बाधित होती हैं और पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने में कठिनाई आती है।
विज्ञापन

सर्व टीजीटी काडर की जिलाध्यक्ष गायत्री ठाकुर ने कहा कि शिक्षक संगठन समय-समय पर यह मांग उठाते रहे हैं कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से यथासंभव मुक्त रखा जाए, ताकि वे पूर्ण रूप से शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अध्यापकों की अनुपस्थिति का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed