फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   teachers meeting

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर रोष

Tue, 14 Jun 2016 09:55 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 14 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
teachers meeting
बैठक - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश बेरोजगार सीएंडवी अध्यापक संघ कुल्लू की बैठक में संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा संघ ने अपने हक की लड़ाई के लिए आगामी रणनीति भी तैयार की है। लंबे समय बाद भी मांगे पूरी न होने पर सीएंडवी अध्यापक शिक्षा विभाग के प्रति मुखर हो गए हैं।  संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के स्कूलों में सीएंडवी अध्यापकों के 5383 पद रिक्त चल रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार ने सीएंडवी वर्ग के अध्यापकों के पदों को भरने की पहले करते हुए 15 सौ पद सीएंडवी वर्ग के अध्यापकों के पद स्वीकृत किए हैं परंतु शिक्षा विभाग इन पदों को भरने की अनदेखी कर रहा है। बेरोजगार सीएंडवी अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की है। बेरोजगार संघ ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि इन पदों को अतिशीघ्र नहीं भरा गया गया संघ विभाग के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने से कोई गुरेज नहीं करेगा। इस मौके पर प्रदेश बेरोजगार सीएंडवी अध्यापक संघ के पदाधिकारी संगीता, रीना कुमार, प्रवीण, दीप, बबीता, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, रामदेव, मधुबाला, राम चंद, वंदना आचार्य और अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed