फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers in Kullu learned to teach in a simple way

Kullu News: कुल्लू मेें शिक्षकों ने सरल तरीके से पढ़ाना सीखा

Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers in Kullu learned to teach in a simple way
कुल्लू। देवसदन में अध्यापकों को गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को सरल बनाने की तकनीक बताई गई। जिले के चार शिक्षा खंडों के 160 प्री-प्राइमरी अध्यापकों ने प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा कार्यशाला में प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को शुरू हुई इस कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इसमें सेवानिवृत्त उपनिदेशक जगदीश चंद तथा जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के उन सभी अध्यापकों को प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जो प्री-प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले चरण में शिक्षा खंड नग्गर, कुल्लू-एक और बंजार और कुल्लू-2 के 160 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया है। अध्यापकों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को नई-नई गतिविधियां करवाकर पढ़ाने की तकनीक सिखाई गई है। कहा कि पांच दिवसीय कार्यशाला में समन्वयक कविता गुलेरिया, प्रवक्ता अजय कंबोज, स्रोत व्यक्ति हितेंद्र साहसी, मीनाक्षी गोस्वामी आदि ने प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed