फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   teacher award

प्रवक्ता धर्मचंद और सीएचटी छिम्मे आंगमो को राज्य शिक्षक पुरस्कार

Sun, 05 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
teacher award
पतलीकूहल/कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर में तैनात प्रवक्ता धर्मचंद को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिला है। रविवार को शिमला में शिक्षक दिवस के मौके पर राज्यपाल ने उन्हें पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

धर्मचंद को उनके सराहनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार मिलने के बाद उनके गांव काथी कुकड़ी में खुशी का माहौल है। धर्मचंद राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल्लू जिला के एकमात्र शिक्षक हैं। पिछड़े इलाके कुकड़ी में अशिक्षित मां-बाप के घर जन्मे धर्म चंद ने एनएसएस अधिकारी के रूप में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। अपने 19 साल की सरकारी नौकरी के दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी होने पर उन्होंने स्वयंसेवियों के साथ दस हजार पौधे लगाए। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र की 20 पंचायतों में करोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने 22 राज्य स्तरीय शिविरों में हजारों एनएसएस छात्रों को प्रशिक्षण दिया। वहीं धर्मचंद ने राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए सरकार और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार जताया है। वहीं जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग स्कूल में तैनात सीएचटी छिम्मे आंगमो को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है। कोरोना में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed