{"_id":"6a567556fd48447f2304df5b","slug":"taxi-falls-into-parvati-river-mandi-based-driver-dies-kullu-news-c-89-1-ssml1012-181461-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्वती नदी में गिरी टैक्सी, मंडी के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्वती नदी में गिरी टैक्सी, मंडी के चालक की मौत
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के पुलिस थाना मणिकर्ण के शंगणा पुल के पास से एक टैक्सी सड़क से अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिर गई। इसमें चालक की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ।
जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली कि एचपी-02के7243 वाहन नदी में जा गिरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। क्षतिग्रस्त टैक्सी में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी जरी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।
मृतक की पहचान जगदीश कुमार (40) पुत्र संत राम निवासी घटा, डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया। परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि हादसे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
....
पाइप से टकराया बाइक सवार, घायल
गुशैणी (कुल्लू)। पेट्राेप पंप से बस अड्डा की तरफ जा रहा एक बाइक सवार घायल हो गया है। इसमें युवक के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिक दर्जकर छानबीन शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार ईशान पाल बाइक में निरमंड की तरफ जा रहा था। इस दौरान दो नेपाल मूल के कामगार सड़क पर लोहे के पाइप लेकर जा रहे थे। बाइक सवार पाइप से टकरा गया। घायल होने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद