फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   taxation department

टैक्स चोरी पर कारोबारियों को तीन लाख जुर्माना

Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 28 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
taxation department
टैक्स चोरी पर कसा ‌‌शिकंजा - फोटो : Demo Pic.

आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें रोजाना विभिन्न जगहों में दबिश दे रही हैं और नाका लगा वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग कर रही है। दो दिनों में विभागीय टीम ने मनाली, भुंतर, कुल्लू और बजौरा में टैक्स चोरी के करीब दस मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने जिला के प्रवेश द्वार बजौरा में आने वाली गाड़ियों की सख्ती से चेकिंग कर रही है। रोजाना बाहरी राज्यों से माल लेकर कुल्लू पहुंच रही गाड़ियों को नाके में रोक कर सामान के बिल की चेकिंग की जा रही है। रोजाना बिना बिल समेत अन्य अनियमितताओं के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा विभागीय टीम भुंतर, कुल्लू और मनाली में भी फोकस कर रही है। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते व्यापारी वर्ग तैयारियों में लगा हुआ है और नया सामान बाहरी राज्यों से ला रहा है। वहीं कुछ दिनों बाहरी राज्यों से व्यापारी आना भी शुरू हो जाएंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग टीमें विभिन्न जगहों में नाका लगाकर ट्रांस्पोटर की चेकिंग कर रही है। इस दौरान बिना बिल और बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


करीब दस मामलों में विभागियों टीमों ने तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। रोजाना टीम सरकार को चूना लगाने वाले कारोबारियों व अन्य पर शिकंजा कस रही है। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डॉ रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों में दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा। दशहरा उत्सव को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग बाहरी राज्यों से आ रहे सामान पर निगरानी रख रहा है। पूरी तरह से तहकीकात के बाद ही वाहनों भेजा जा रहा है। बिना बिल होने पर विभागीय टीमें सख्त कार्रवाई कर रही है। बाहरी राज्यों के व्यापारी कुल्लू में पहुंचने पर विभागीय टीमें और अधिक सक्रिय होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed