फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tanjin Kunga became priest of Triloknath temple

Kullu News: त्रिलोकनाथ मंदिर के पुजारी बने तंजिन कुंगा

Sat, 25 Apr 2026 03:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
Tanjin Kunga became priest of Triloknath temple
केलांग (लाहौल-स्पीति)। तोद वैली के मेह गांव के बौद्ध भिक्षु तंजिन कुंगा को त्रिलोकनाथ मंदिर का नया पुजारी नियुक्त किया है। वह पूर्व पुजारी बौद्ध भिक्षु हिशे ठाकुर का स्थान लेंगे, जो पिछले करीब दस वर्षों से मंदिर में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट कमेटी की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया है। नए पुजारी तंजिन कुंगा 30 अप्रैल को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। जानकारी के अनुसार लाहौल महाबोधि सोसायटी ने तंजिन कुंगा के नाम की सिफारिश मंदिर ट्रस्ट की चेयरपर्सन एवं उपायुक्त किरण भड़ाना से की। इस पर सहमति बनी। महाबोधि सोसायटी के पूर्व प्रधान लामा सोनम ने बताया कि तंजिन कुंगा वर्तमान में बिलिंग के समीप यौरडांग गोंपा में तैनात हैं और धार्मिक परंपराओं का अच्छा अनुभव रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed