फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   take ceverage connection wthin 15 days

पंद्रह दिन में लें सीवरेज कनेक्शन

Sat, 06 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Sat, 06 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
take ceverage connection wthin 15 days

पर्यटन नगरी मनाली के हर घर को सीवरेज से जोड़ने के लिए नगर परिषद मनाली गंभीर हो गई है। नगर परिषद ने सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले दर्जनों घरों को नोटिस भेजकर पंद्रह दिनों के भीतर घरों को सीवरेज कनेक्शन लेने को कहा है। नगर परिषद इसे अनिवार्य करते हुए मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


नप की मानें तो सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले लोगों को नप एक्ट 1994 सेक्शन 141(2) के तहत माननीय एनजीटी के आदेशानुसार जुर्माना किया जाएगा। नप मनाली की अध्यक्ष शबनम तनवर ने सभी मनाली वासियों से आग्रह किया है कि जिन्होंने अपने घरों को सीवरेज से नहीं जोड़ा है, वे शीघ्र जोड़ें। तनवर ने कहा कि पर्यटन नगरी की स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन के पास घर हैं, लेकिन वे अपना अलग शौचालय बनाने की हालत में नहीं हैं, वे लोग नगर परिषद में आवेदन कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5333 रुपये की सहायता लेकर शौचालय का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन


 तनवर ने गौशाला में बढ़ती पशुओं की संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण पशुओं को लावारिस न छोड़ें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि गौशाला के सफल संचालन में वे सकारात्मक सोच के साथ अपना सहयोग दें। नप मनाली के कार्यकारी अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने कहा कि सीवरेज कनेक्शन न लेने वाले लोगों को नप ने नोटिस भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस प्राप्त करने के 15 दिनों के भीतर सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों पर एनजीटी के आदेशानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed