{"_id":"68334d451fe28161be05260a","slug":"swachhata-prahari-who-keeps-his-beat-clean-will-get-a-reward-of-25-thousand-rupees-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148378-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अपनी बीट साफ रखने वाले स्वच्छता प्रहरी को मिलेगा 25 हजार रुपये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अपनी बीट साफ रखने वाले स्वच्छता प्रहरी को मिलेगा 25 हजार रुपये इनाम
Sun, 25 May 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 25 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
सालाना किया जाएगा अवलोकन, नगर परिषद मनाली ने कई कार्यों को दी हरी झंडी
बस स्टैंड के समीप वेंडर मार्केट के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे लाखों रुपये
नप अध्यक्ष बोले- रांगड़ी में बने गोसदन की भी की जाएगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली को स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद मनाली ने विशेष एलान किया है। नगर परिषद में कार्यरत स्वच्छता प्रहरी को अपनी बीट सबसे स्वच्छ रखने पर 25,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा नगर परिषद ने अन्य कई कार्यों को हरी झंडी दी गई है।
नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने बताया कि हाल ही में नगर परिषद के हाउस की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के क्षेत्र को सफाई के लिहाज से विभिन्न बीट में बांटा गया है। हर बीट की जिम्मेदारी एक स्वच्छता प्रहरी को दी गई है। नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि जो कर्मचारी अपनी बीट को सबसे अधिक स्वच्छ रखेगा, उसे नगर परिषद की ओर से 25,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इसका अवलोकन सालाना तौर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि बस स्टैंड के समीप बनी वेंडर मार्केट का सौंदर्यीकरण होगा। इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। रांगड़ी में बने गोसदन की मरम्मत भी की जाएगी, जिससे पशुओं को भी बेहतर सुविधा मिल सके। पशुओं को चारा देने और पानी पिलाने के लिए पिट बनाने के साथ डंगे लगाए जाएंगे, जिससे किसी की गिरने की वजह से मौत न हो। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने यह प्रस्ताव भी पारित किया है कि लेह रेल लाइन के लिए तुर्किये की कंपनी की ओर से किए गए सर्वे तो देशहित में तुंरत निरस्त कर नए सिरे से भारतीय कंपनी को दिया जाए। इसके अलावा शहर की गलियों और सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव भी पारित किए गए।
--