{"_id":"68dc1c2af1a3d4fda40dc153","slug":"sushmita-stood-first-and-lalita-chauhan-stood-second-in-the-speech-kullu-news-c-89-1-klu1002-158281-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण में सुष्मिता प्रथम और ललिता चौहान दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण में सुष्मिता प्रथम और ललिता चौहान दूसरे स्थान पर
Wed, 01 Oct 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग मोहल कुल्लू में खंड स्तरीय हृदय दिवस मनाया गया। विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक जरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कॉलेज की उप प्राचार्य पवना ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस दौरान भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सुष्मिता (द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि ललिता चौहान (द्वितीय वर्ष) ने दूसरा और सानिया ठाकुर (तृतीय वर्ष) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रिमझिम (प्रथम वर्ष) एवं अर्पिता गोयल (द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार ने नर्सिंग छात्रों को हृदय रोगों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हृदय रोग के मुख्य कारणों असंतुलित खानपान, धूम्रपान, शराब का सेवन, तनाव, व्यायाम की कमी और उच्च रक्तचाप के प्रभावों को समझाया। साथ ही उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से दूरी, पर्याप्त नींद और नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।