फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Surya Cultural Group Banogi became the winner of the folk dance competition

Kullu News: सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी बना लोक नृत्य प्रतियोगिता का विजेता

Mon, 06 Oct 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 06 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Surya Cultural Group Banogi became the winner of the folk dance competition
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।-संवाद
दूसरे स्थान पर रहा सरस्वती सांस्कृतिक दल बड़ाग्रा, 18 दलों ने लिया भाग
विज्ञापन

विजेता बनने के लिए आज छह सांस्कृतिक दलों के बीच होगी फाइनल जंग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में चल रही लोकनृत्य प्रतियोगिता में तीसरे दिन सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी ने पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर सरस्वती सांस्कृतिक दल बड़ाग्रां और तीसरे स्थान पर ऋषि युवक मंडल रहा। लोकनृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन जिले भर के 18 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति का प्रदर्शन कर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। इससे पहले दो दिनों के मुकाबलों में 24 सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। पहले दिन 4 अक्तूबर को 8 सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया जबकि 5 अक्तूबर को दूसरे दिन की प्रतियोगिता में 17 दलों ने हिस्सा लिया। तीसरे दिन की प्रतियोगिता में अब 18 दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। ऐसे में तीन दिनों की इस प्रतियोगिता में अब तक 43 सांस्कृतिक दलों ने पहाड़ी सांस्कृतिक झलक पेश कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
गौरतलब है कि लोकनृत्य प्रतियोगिता में हर दिन प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वाले दलों को फाइनल मुकाबले के लिए चयनित किया गया है ऐसे में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता से 6 दलों का चयन अंतिम मुकाबले के लिए किया गया है। इनके बीच अब मंगलवार को अंतिम मुकाबला होगा। इन दलों से लोकनृत्य प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया जाएगा। विजेता दल को उत्सव के समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

--
प्रतियोगिता में इन दलों ने लिया भाग
गिरीपथ महिला मंडल डावरी, पंचवीर महिला मंडल गोष्टी शांघड़, सहारा महिला मंडल बजौरा, जीव नारायण महिला मंडल नथान भेखली, इंदिरा महिला मंडल सारी कोठी, देवता दैयत महिला मंडल उंधिसारी सैंज, महिला मंडल उशलीधार, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी पंचल, अठारह करडू युवक मंडल रोगना, सरस्वती सांस्कृतिक दल बड़ाग्रां मनाली, घटोत्कच युवक मंडल नराड़ा, लक्ष्मी महिला मंडल दियारधार, पंचाली महिला मंडल शौंडाधार, झरैणी महिला मंडल सराहण, महिला मंडल भोसा, ऋषि युवक मंडल अपर शयाह आदि 18 दलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed