{"_id":"61e196fb991768602c166be4","slug":"survey-of-commercial-and-residential-buildings-will-be-done-kullu-news-sml396613578","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक और आवासीय भवनों का होगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक और आवासीय भवनों का होगा सर्वेक्षण
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के सभी वार्डों में व्यावसायिक और आवासीय कर नए सिरे से लागू किया जाएगा। इसके लिए अब कुल्लू शहर में भवनों का सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण से पूर्व शहर को मार्केट वैल्यू के हिसाब से जोन में निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जल्द ही योजना बनाकर नप के अधीन आने वाले 11 वार्डों को जोन में बांटा जाएगा। उसके उपरांत भवनों का सर्वेक्षण आरंभ कर दिया जाएगा। बता दें कि नगर परिषद अभी तक सभी वार्डों में एक ही गृहकर लगाती आई है। इसके कारण व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्रों के लोगों को बराबर कर देना पड़ता है। लेकिन अब शहरी विकास प्राधिकरण के नए नियमों को लागू किया जाएगा। इसके चलते शहर में जमीन का मूल्य और मकान की कीमत गृह कर को तय करेगी। उल्लेखनीय है कि शहर में सर्वेक्षण और जोन निर्धारित करने के लिए जल्द नप की टीमें गठित की जाएंगी। सर्वेक्षण के उपरांत इन भवनों को ऑनलाइन पंजीकृत किया जाएगा तथा जमीन और मकान की लागत के आधार पर अलग-अलग विकल्पों में गृह कर लिया जाएगा। मालिक अपने भवन व उससे जुड़ी तमाम जानकारी समेत गृह कर भी ऑनलाइन जांच सकेंगे। इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि कुल्लू शहर में बने भवनों को ऑनलाइन पंजीकृत किया जाएगा और तय नियमों के अनुसार ही अब प्रति वर्ष गृह कर लिया जाएगा।
शहर में विकास कार्यों को मिलेगी गति
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि आवासीय और व्यावसायिक कर अब नए सिरे से निर्धारित किए जाएंगे। अभी तक नप व्यापारिक और आवासीय क्षेत्रों का एक ही कर लेती आई है। लेकिन अब नियमों में बदलाव कर अलग-अलग कर लिया जाएगा। इससे राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।