फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Surprise inspection of private school vehicles, challans issued to 18

Kullu News: निजी स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण, 18 के काटे चालान

Wed, 14 May 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of private school vehicles, challans issued to 18
कुल्लू में स्कूल बस का फोटो।-संवाद - फोटो : credit
...इंपेक्ट
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग अलर्ट
निरीक्षण के दौरान विभाग की ओर से तय मानकों की भी जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक तक 101 निजी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बसों और अन्य वाहनों में क्या इंतजाम हैं। इसकी जांच के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, परिवहन विभाग स्कूल बसों समेत छोटे वाहनों, जिनमें बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर ले जाने की व्यवस्था है, उन पर नजर बनाए है। नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 स्कूल वाहनों के चालान इस शैक्षणिक सत्र में अब तक काटे गए हैं। गौर रहे कि अमर उजाला ने 23 अप्रैल के अंक में निजी स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या है इंतजाम, होगी जांच शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था।

नियमों के अनुसार स्कूल बसों या वाहनों में बच्चों को सीटों के हिसाब से ही बैठाना होता है। चालक लाइसेंस धारक और वर्दी में होना चाहिए। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वाहनों में स्वास्थ्य किट उपलब्ध होनी चाहिए। वाहन नियमों के अनुसार 15 साल पुराना नहीं होना चाहिए और वाहन की पासिंग, इंश्योरेंस और सभी दस्तावेज सत्यापित होने चाहिए। नौनिहालों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बसों में महिला परिचालक या महिला शिक्षिका का होना भी स्कूल प्रबंधन को सुनिश्चित करना होता है, लेकिन देखने को मिलता है कि वाहनों में बैठने की क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया जाता है। स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध नहीं होती है। बसों को बिना परिचालक चलाया जाता है। इन मुद्दों पर परिवहन विभाग अब लगाम कस रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधनों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने कहा कि कुछ निजी स्कूलों की बसों में नियमों का उल्लंघन हुआ है। इस कारण विभिन्न स्कूलों की 18 बसों के चालान काटे गए हैं।

कुल्लू में स्कूल बस का फोटो।-संवाद

कुल्लू में स्कूल बस का फोटो।-संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed