Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Suraj and Kritika became excellent students

Kullu News: सूरज और कृतिका बने उत्कृष्ट विद्यार्थी

Sat, 22 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Suraj and Kritika became excellent students
सोयल स्कूल में धूमधाम से मनाया सालाना समारोह
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राजीव किमटा ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जिले के स्कूलों में सालाना कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोयल में वार्षिकोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता राजीव किमटा थे। स्कूल प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने वर्षभर की उपलब्धियां मुख्यातिथि के समक्ष रखीं। समारोह में छात्र वर्ग से सूरज और छात्रा वर्ग से कृतिका स्कूल की उत्कृष्ट विद्यार्थी बने।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की नाट़ी और डांस की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा। मुख्यातिथि राजीव किमटा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने नशे और मोबाइल से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कक्षा के मेधावी छात्र हिमांशु, अंश ठाकुर और सूर्यांश ठाकुर, कक्षा दो से एंजल ठाकुर, ध्रुव ठाकुर और दिव्यांश ठाकुर, कक्षा तीन से यामिनी ठाकुर, आराध्या और नक्ष ठाकुर को सम्मानित किया गया। चौथी कक्षा से पूर्व ठाकुर, जागृति ठाकुर, अंजलि ठाकुर और कक्षा पांचवीं से रिया ठाकुर, हेमान ठाकुर और प्रियांशी पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

छठी से छात्र उत्कृष्ट, ऋशिता और सूर्यांश, सातवीं कक्षा से याशिका, पूर्वा ठाकुर और रियांश ठाकुर, आठवीं कक्षा से पराग ठाकुर, पूजा और खुशबू, नौवीं से गायत्री, पूजा और सिमरन, दसवीं कक्षा से रितेश, पीयूष ठाकुर और मुस्कान सोनी, जमा एक से संतोष, अनुज और सूरज ठाकुर और जमा दो कक्षा से मिलाप ठाकुर, लक्ष्मी और चंद्रवीर को क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस मौके जिला रेडक्राॅस सोसायटी के संयोजक चंद्रकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed