Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sun God will be the king and minister of the Samvat: Pandit Kuber Dutt

संवत् का राजा और मंत्री होंगे सूर्य देव : पंडित कुबेर दत्त

Sat, 29 Mar 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sun God will be the king and minister of the Samvat: Pandit Kuber Dutt
कुल्लू की लगघाटी के शांलग गांव पंडित कुबेर दत्त शर्मा
फसल और फलों की इस बार अच्छी होगी पैदावार
विज्ञापन

कुल्लू। हिंदू नववर्ष 30 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि रविवार उत्तराभाद्रपद नक्षत्र काल में पृथ्वी माता पर पड़ रही भगवान सूर्यदेव की प्रथम किरण के साथ शुरू हो रहा है। संवत का शुभ नाम सिद्धार्थी है।

आगामी वर्ष में व्रत, अनुष्ठान, हवन, दान, वैवाहिक शुभ कार्यों के संकल्पों में इसी नाम का प्रयोग किया जाएगा। संवत का राजा और मंत्री सूर्य देव होंगे। यह बात कुल्लू की लगघाटी के शांलग गांव पंडित कुबेर दत्त शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि संवत का राजा और मंत्री सूर्य होने से देश के कुछ क्षेत्रों में समयानुसार एवं उपयोगी वर्षा की कमी रहेगी। सामान्य लोगों में दुख, विग्रह, कलह और क्लेश अधिक होंगे। इस वर्ष कृषि, फल, औषधि एवं अन्य सभी प्रकार के उत्पादन में कमी होगी। चोरी, ठगी, बेईमानी और भ्रष्टाचार की घटनाएं अधिक होंगी। विचित्र एवं असाध्य रोग बीमारियों का प्रसार होगा। सर्दी कम व गर्मी अधिक होगी। प्रशासन और राजनेताओं में परस्पर विरोध एवं टकराव बढ़ेगा। धनपति मंगल होने से भूमि, वाहन, दूध, घी, शहद, गुड़, हाथी, गाय, भेड़-बकरी आदि के क्रय विक्रय द्वारा धन लाभ अधिक होगा। धान्यपति चंद्रमा होने से अनाज फसलों का उत्पादन अच्छा होगा। घास, फूल और फलों की पैदावार अच्छी होगी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में अधिक वर्षा के कारण भूस्खलन, बाढ़, कृषि हानि, भूकंप आदि का भय रहेगा। ब्राह्मण लोग हवन आदि धार्मिक कार्यों में प्रवृत्त रहेंगे। लोगों में सुख और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा।
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed