{"_id":"68091aa4cd97ac66f702540d","slug":"sukhu-will-inaugurate-schemes-worth-rs-10-crores-and-lay-the-foundation-stone-kullu-news-c-89-1-klu1002-146129-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दस करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दस करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे सुक्खू
Wed, 23 Apr 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
29 अप्रैल से 10 मई के बीच बंजार हलके का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
प्रस्तावित दौरे को लेकर लारजी और बंजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यली/सैंज (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित बंजार दौरे को लेकर लारजी और बंजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वागत की रूपरेखा तैयार की।
दोनों बैठकों की अध्यक्षता एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने की। उन्होंने बताया कि सीएम 29 अप्रैल से एक से 10 मई के बीच किसी भी तारीख को बंजार विस का दौरा कर सकते हैं। सीएम सुक्खू क्षेत्र की लगभग दस करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनका रात्रि विश्राम बंजार के दुर्गम गांव शरची में होगा। सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सरकार चली गांव की ओर के तहत दुर्गम गांव की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ठेठ सराजी रहन-सहन को पर्यटन से जोड़े जाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
हाल ही में बंजार विस क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिल चुका है। सीएम ने इस माह ने अंत या मई के दूसरे सप्ताह में बंजार आने का भरोसा दिया है। राम सिंह मियां ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को दौरे की तैयारियां करने के आदेश दिए जा चुके हैं। प्रस्तावित दौरे में सीएम पलाहच हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के बंजार रेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक में बाद सीएम शाईरोपा स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम सुक्खू क्षेत्र की लगभग दस करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोपहर का भोजन शाईरोपा में होगा। देर शाम वह तीर्थन घाटी के सुंदर गांव शरची के लिए रवाना होंगे, रात्रि विश्राम भी इसी गांव में होगा। राम सिंह मियां ने बताया कि सीएम के समक्ष बंजार में बस डिपो, सैंज अस्पताल में स्टाफ की मंजूरी और सैंज के मिनी सचिवालय की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन
--