Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sukhu government is placing an economic burden on the tourism business: Govind

पर्यटन कारोबार पर आर्थिक बोझ डाल रही सुक्खू सरकार : गोविंद

Sun, 08 Nov 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government is placing an economic burden on the tourism business: Govind
मनाली। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर पर्यटन कारोबारियों पर लगातार आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन नहीं दे रही है। इसके बजाय नए शुल्क लगाकर कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुल्कों में करीब 150 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। इससे प्रदेश के छोटे-बड़े होटल और गेस्ट हाउस संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संशोधित दरों के तहत बड़े होटल संचालकों को अब 1.80 लाख रुपये शुल्क देना होगा। पहले यह राशि लगभग 70 हजार रुपये थी। छोटे होटल संचालकों के लिए शुल्क 14 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

मनाली प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र है और यहां की अर्थव्यवस्था पर्यटन कारोबार पर निर्भर है। होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे और टैक्सी जैसी गतिविधियों से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी है। शुल्कों में भारी बढ़ोतरी का सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से बढ़े हुए शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed