फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Submit the draft of regularization to the government: Hemraj

अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण का सरकार को सौंपे ड्राफ्ट: हेमराज

Sun, 19 Jun 2022 09:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Submit the draft of regularization to the government: Hemraj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। राज्य स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने कमेटी का गठन किया था। इस पांच सदस्यीय कमेटी ने कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, लेकिन मिशन निदेशक कार्यालय से ड्राफ्ट सरकार को नहीं भेजा गया है। ऐसे में कर्मचारियों को अब अपने हक लिए आंदोलन करना पड़ सकता है।

राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ कुल्लू के अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने कहा कि निदेशक कार्यालय से ड्राफ्ट सरकार को दो दिनों के भीतर नहीं सौंपा गया तो कर्मचारी मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी संघ व सरकार के बीच हुई वार्ता में कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। मिशन की लेटलतीफी का खामियाजा प्रदेश के लगभग 1700 कर्मचारी को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि मांग के अनुसार दो दिनों में ड्राफ्ट सरकार को नहीं सौंपा तो 23 जून को प्रदेश भर के एनएचएम अनुबंध कर्मचारी शिमला में मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed