{"_id":"66a23277807d0909a7062fca","slug":"subject-combination-told-to-students-in-banjar-college-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127448-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार कॉलेज में विद्यार्थियों को बताया विषय संयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार कॉलेज में विद्यार्थियों को बताया विषय संयोजन
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन, प्रिंसिपल एड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक और कॉलेज जीवन का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक, खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का उपयोग करना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की संपत्ति का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कक्षाओं और विभिन्न धाराओं, मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान में उपलब्ध विषय संयोजनों के बारे में जानकारी दी गई। कॉलेज की विभिन्न समितियों और मूल्यांकन प्रक्रियाओं से अवगत करवाने के अलावा उनका परिचय भी संकाय और स्टाफ सदस्यों से करवाया गया, ताकि वे अपने शिक्षकों और मार्गदर्शकों को जान सकें। इस दौरान डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. दीपक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद