फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will learn tourism activities from Jalandhar College

Kullu News: जालंधर कॉलेज से पर्यटन गतिविधियां सीखेंगे विद्यार्थी

Sat, 28 Sep 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students will learn tourism activities from Jalandhar College
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और कन्या महाविद्यालय जालंधर के मध्य एमओयू साइन हुआ है। एमओयू के तहत दोनों महाविद्यालयों के पर्यटन विभाग एक-दूसरे के साथ पर्यटन शैक्षणिक के अलावा अन्य आवश्यक गतिविधियों को एक मंच पर साझा करेंगे। इसका फायदा पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को हिमाचल और पंजाब की पर्यटन गतिविधियों को समझने का मौका मिलेगा। शनिवार को महाविद्यालय कुल्लू में पर्यटन विभागों में मध्य एमओयू साइन किया गया। महाविद्यालय कुल्लू की तरफ से प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कन्या महाविद्यालय जालंधर के पर्यटन विभाग से डॉ. सुनील कुमार और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से पर्यटन विभागाध्यक्ष डॉ. हीरामणि एवं प्राध्यापक प्रो. तरुण ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर पर्यटन के क्षेेत्र में संभवत: हिमाचल प्रदेश में यह पहला समझौता ज्ञापन है। इसमें ऑन जॉब ट्रेनिंग, पर्यटन शोध एवं विकास, गेस्ट लेक्चर, फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम, कैंपस प्लेसमेंट, शैक्षणिक भ्रमण, लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रम आदि जैसे कुछ महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर कॉलेज नैक की ओर से ए ग्रेड मान्यता प्राप्त महाविद्यालय है। उधर, डॉ. हीरामणि एवं प्राध्यापक प्रो. तरुण ठाकुर और कन्या महाविद्यालय जालंधर के डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि समझौता ज्ञापन के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में से दोनों महाविद्यालय वर्षभर कुछ न कुछ गतिविधियां एक साथ एक मंच पर साझा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed