फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will also read the lesson on eradication of drug addiction in schools.

Kullu News: विद्यालयों में नशे के खात्मे का पाठ भी पढ़ेंगे विद्यार्थी

Sat, 13 Dec 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Students will also read the lesson on eradication of drug addiction in schools.
जिले के 25 स्कूलों, अन्य शिक्षण संस्थानों में 30 तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

पंचायतों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भी चलाया जाएगा विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में चिह्नित संवेदनशील पंचायतों में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। दिसंबर में विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने अभियान की शुरुआत की है। 30 दिसंबर तक 25 स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम करवाए जाएंगे। विद्यार्थियोंं और प्रशिक्षुओं को जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 28 पंचायतों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में दिसंबर में विशेष अभियान चलेगा। यह अभियान उच्च संवेदनशील ड्रग एक्सपोजर क्षेत्रों में चलेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष योजना बनाई है। प्रशासन ने बाकायदा जागरूकता कार्यक्रम की तिथियों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि अभियान चिह्नित संवेदनशील पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जाएंगे ताकि युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक-आर्थिक नुकसान तथा नशा-निवारण उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके।

--
कब, कहां होंगे जागरूकता कार्यक्रम
16 दिसंबर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलैहली, रामेश्वरी डिग्री कॉलेज शाढ़ाबाई, 17 को प्राथमिक विद्यालय परगाणु, आईटीआई शमशी, 18 को डीएवी मौहल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल, 19 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग, 20 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग, 22 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिंदौड़, 23 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन व शिरढ़, 24 को माध्यमिक विद्यालय बैंची, राजकीय उच्च विद्यालय शिम, 26 को प्राथमिक विद्यालय दुआड़ा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं, 27 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हल्लााण-एक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर, 29 को प्राथमिक विद्यालय भुट्ठी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोभी, 30 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल व मनाली उपमंडल के जीएमएस पतलीकूहल में 16, राजकीय उच्च विद्यालय शलीण व जीएमएस मनाली में 17, जीपीएस बाहंग व जीपीएस अलेऊ में 18 दिसंबर को कार्यक्रम होंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed