फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students received applause from their colorful presentations

Kullu News: रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बटोरीं तालियां

Thu, 27 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Students received applause from their colorful presentations
कुल्लू के अटल सदन में नव ज्योति स्कूल के वा​​र्षिक समारोह में डांस की प्रस्तुति देते छात्र-छात्
नवज्योति स्कूल ने अटल सदन में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। अटल सदल कुल्लू में नवज्योति स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
स्कूल के टॉपर रहे छात्र भुवनेश ठाकुर के पिता झाबे राम ठाकुर ने वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मोती राम शर्मा ने कहा कि नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों पर तालियां बटोरीं। बच्चों ने मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। आखिर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें शिवम, आरोही, दिवांश ठाकुर, आयुष, दिव्यांशी, अंश आदित्य, नमन ठाकुर, अर्शवी, शिवंश, हर्षिका, कनिष्का, प्रीक्षिता, अंजना, सान्वी ठाकुर, राध्या, वैभवी, ऋषभ, काव्यांश ठाकुर हेमंत ठाकुर, अंतरिक्षा, मीनाक्षी, भवांश ठाकुर, कृतिका ठाकुर, आकांक्षा ठाकुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed