Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students organised an awareness rally in Keylong.

Kullu News: केलांग में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 08 May 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Students organised an awareness rally in Keylong.
केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस के मौके पर स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल के बारे में
केलांग। जिला मुख्यालय के पुराने परिधि गृह में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त किरण भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 39 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, पुलिस विभाग ने नशा निवारण विषय पर कार्यशाला आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय केलांग और केंद्रीय विद्यालय केलांग के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएसपी रश्मि शर्मा, जिला आयुष अधिकारी नताशा ठाकुर, कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार गांधी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed