{"_id":"67f2b59c2405303b3b0a575f","slug":"students-of-outer-saraj-danced-in-nati-at-lalchand-prathi-kala-kendra-kullu-news-c-89-1-klu1002-144900-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में नाटी में झूमे आउटर सराज के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में नाटी में झूमे आउटर सराज के विद्यार्थी
Sun, 06 Apr 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
ऑउटर सिराज छात्र एसोसिएशन की छात्राएं नाटी प्रस्तुत करती हुई।--सोर्स...संवाद
समारोह में पहाड़ी, नेपाली, फिल्मी गाने पर मचा धमाल
आउटर सराज स्टूडेंट एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में रविवार को कुल्लू कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आउटर सराज स्टूडेंट एसोसिएशन ने वार्षिक समारोह मनाया। इसमें बाह्य सराज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब वाहवाही लूटी।
आकाश संस्थान के प्रतिनिधि आकाश मुख्यातिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के तौर पर केसीएस के एमडी सुरेश कुमार, नरोत्तम ठाकुर, सुभाष ठाकुर और नीरज शर्मा उपस्थित रहे। इन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्राओं ने...बांका तेरा नाचना गाने पर डांस की प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्राओं की नाटी सबसे आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पहाड़ी और नेपाली गीतों पर अपनी समृद्ध संस्कृति को नृत्य के जरिए पेश किया। छात्र निखिल ने सुरीली आवाज से... झुरीये हुआ जिऊना भारा, ..बेलुआ बुरा आया जमाना गाने से खूब तालियां बटोरीं। नाटी के साथ छात्र-छात्राओं ने एकल और सामूहिक नृत्य पर खूब समां बांधा। समारोह में दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति में छात्राओं का दबदबा रहा। इस मौके पर आउटर सिराज स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रंशुल राणा, उपाध्यक्ष करण सिंह और सौरभ कुमार, सचिव अंकित बिष्ट व अक्षय ठाकुर और गुलशन राणा मौजूद रहे।
--