{"_id":"663e2e005adcb4d5c3074d21","slug":"students-of-dugilag-school-will-become-expert-in-health-care-kullu-news-c-89-1-ssml1015-122412-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डुगीलग स्कूल के विद्यार्थी हेल्थ केयर में बनेंगे निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डुगीलग स्कूल के विद्यार्थी हेल्थ केयर में बनेंगे निपुण
Sat, 11 May 2024 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 May 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-एक के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग के विद्यार्थी हेल्थ केयर में निपुण बनेंगे। विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हेल्थ केयर कोर्स को शामिल किया गया है। व्यावसायिक शिक्षा के तहत नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हेल्थ केयर कोर्स करवाया जाएगा। इसी सत्र में हेल्थ केयर कोर्स की कक्षाएं आरंभ होंगी।
उपरोक्त दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को सीखेंगे। इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थी पर्यटन की गतिविधियों से स्वास्थ्य से स्वरोजगार अपनाने की बारीकियों को जानेंगे और रोजगार कमाने में सक्षम बनेंगे।
बता दें कि जिला कुल्लू में इस शैक्षणिक सत्र में कुल छह विद्यालयों को व्यावसायिक कक्षाओं के लिए चयनित किया गया है। उनमें डुगीलग विद्यालय का नाम भी शामिल है। ऐसे में नौंवी और 11वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को विद्यालयों में व्यावसायिक कोर्स करवाकर स्वरोजगार के लिए निपुण बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग की प्रधानाचार्य सुनीता ने कहा कि विद्यालय को हेल्थ केयर कोर्स शुरू करने के लिए चयनित किया गया है। इसी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हेल्थ केयर की कक्षाएं शुरू होंगी।