{"_id":"69e36b863177da54a30ccdc2","slug":"students-made-aware-on-heritage-day-at-mrikula-devi-temple-kullu-news-c-89-1-ssml1012-174203-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मृकुला देवी मंदिर में धरोहर दिवस पर जागरूक किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मृकुला देवी मंदिर में धरोहर दिवस पर जागरूक किए विद्यार्थी
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण शिमला मंडल की और से लाहौल स्पीति के उदयपुर स्थित ऐतिहासिक मृकुला देवी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) शिमला मंडल की ओर से लाहौल-स्पीति के उदयपुर स्थित ऐतिहासिक मृकुला देवी मंदिर में विश्व धरोहर दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन धरोहरों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विश्व धरोहर दिवस के महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मंदिर की अद्भुत काष्ठ नक्काशी और उसकी प्रतिमा विज्ञान (आइकोनोग्राफी) से भी उन्हें अवगत कराया गया। सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान ने की। इस अवसर पर उदयपुर के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर और राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य रघु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एएसआई के संरक्षण सहायक लक्ष्मी चंद्र, अमित सरोच और सहायक पुरातत्वविद् डॉ. विजय कुमार बोध ने किया।