{"_id":"66c9bb49b20c53a016060fb7","slug":"students-made-aware-on-environmental-protection-kullu-news-c-89-1-ssml1015-129381-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किए विद्यार्थी
विज्ञापन
बंजार कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संबंधी व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम युवा पर्यटन क्लब ने करवाया। इसमें सामाजिक संस्था हंस फाउंडेशन के बंजार खंड समन्वयक निशांत और जितेंद्र मुख्य वक्ता रहे। युवा पर्यटन क्लब संयोजक प्रो. रामानंद की अध्यक्षता में व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता निशांत और जितेंद्र ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को वनों में बढ़ते अग्निकांड, इनके मूल कारणों तथा समाधान के बारे में बताया। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर बरसात में पौधरोपण करने की अपील की। युवा पर्यटन क्लब संयोजक प्रो. रामानंद ने उपस्थित 44 विद्यार्थियों को क्लब की स्थापना, उद्देश्यों, संरचना और निर्माण के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष मिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव नरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।संवाद