फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students gave Maths-English subject test

Kullu News: विद्यार्थियों ने दिया गणित-अंग्रेजी विषय का टेस्ट

Thu, 29 May 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 May 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Students gave Maths-English subject test
कुल्लू। शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) शुरू कर रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों का आईक्यू लेबल परखने के लिए ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) शीट पर टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, जिला कुल्लू में एलईपी के तहत 287 सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की पढ़ने-लिखने की क्षमता को भी परखा जाएगा। इसके लिए जिला के सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का टेस्ट बुधवार को लिया गया। विद्यार्थियों ने गणित और अंग्रेजी विषय पर आधारित टेस्ट देने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

28 मई को छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का गणित, 11वीं और 12वीं का अंग्रेजी विषय का टेस्ट लिया गया। कुल्लू में छठी से दसवीं तक के कुल 22,681 विद्यार्थियों ने गणित का टेस्ट दिया। इसके अलावा 11वीं और 12वीं कक्षा के कुल 11,763 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी का टेस्ट दिया। इस संबंध में समग्र शिक्षा के शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी श्याम लाल हांडा ने कहा कि एलईपी के तहत बच्चों के लिखने-पढऩे की क्षमता को परखा जाएगा। इसके लिए प्रदेश समेत जिला कुल्लू के 287 से अधिक विद्यालयों में ओसीआर शीट पर 34,444 विद्यार्थियों ने टेस्ट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed