{"_id":"6994b234b9b07d0d870b0271","slug":"students-enthusiasm-remains-intact-in-the-harsh-winter-kullu-news-c-89-1-ssml1015-169227-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों का कड़ाके की ठंड में जोश बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों का कड़ाके की ठंड में जोश बरकरार
Wed, 18 Feb 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला में कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दसवीं कक्षा की मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा करवाई गई। जिले में तीन विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं, जिनमें केलांग स्थित केंद्रीय विद्यालय, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल कुकुमसेरी और जवाहर नवोदय विद्यालय लरी शामिल हैं। परीक्षा के लिए केलांग और कुकुमसेरी में दो केंद्र बनाए गए हैं।
केलांग केंद्र में 12 और कुकुमसेरी में 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय लरी के विद्यार्थियों ने नाहन में परीक्षा दी। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद विद्यार्थी सुबह 8:30 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। केंद्रीय विद्यालय केलांग के प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने पहला पेपर पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दिया। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों अभ्युदय, अश्मित, कार्तिक, कशिश, देसकिद और वांग्मो ने बताया कि प्रश्न पत्र के कुछ सेक्शन मुश्किल थे, लेकिन अधिकांश सवाल आसान रहे। उधर, उपायुक्त किरण भड़ाना ने परीक्षा दे रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।