{"_id":"65c27f8daa7956431f097019","slug":"students-did-not-reach-schools-and-colleges-due-to-roads-being-blocked-and-buses-not-running-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116290-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कें अवरुद्ध, बसें न चलने से स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कें अवरुद्ध, बसें न चलने से स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंचे विद्यार्थी
Wed, 07 Feb 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय कुल्लू से रौनक गायब, बारिश-बर्फबारी के कारण कम पहुंचे विद्यार्थी। -संवाद
कुल्लू। जिले में बारिश, बर्फबारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अवरुद्ध होने से विद्यार्थी स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पाए। मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। कुछेक विद्यार्थी पैदल चल कर स्कूल-कॉलेज पहुंचे। मंगलवार की सुबह सड़कों पर फिसलन होने के कारण स्कूल बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं।
ऐसे में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड के बीच कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा है। जिले में एक माह के अवकाश के उपरांत महाविद्यालय खुले हैं, लेकिन सरकारी और निजी बसों का संचालन न होने से विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
खराहल घाटी के विद्यार्थी सौरव, मोहित, रोहन, शांभवी, मोनिका, अर्निका, सीमा ने कहा कि वे ढालपुर और बाशिंग में स्थित निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं, लेकिन बर्फबारी होने के कारण सुबह के समय बसें धार्ठ, हलैणी, बंदल, चताणी की ओर नहीं आ सकीं। उन्हें पैदल ही पुईद, सेऊगी और बारीपधर की ओर आना पड़ा।
विज्ञापन
लगघाटी के विद्यार्थी आकाश, सुशील, रतन, शालिनी, अर्चना ने कहा कि मंगलवार को मौसम तो साफ रहा, लेकिन सड़क पर फिसलन होने की वजह से बसें नहीं आईं। उन्होंने दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर टैक्सियों में स्कूल-कॉलेज आना पड़ा है। वहीं, बंजार, नग्गर, मनाली, गड़सा, दियार, पतलीकूहल आदि क्षेत्रों में भी सुबह के समय विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा है। मंगलवार को भले ही मौसम खुला पर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। संवाद