{"_id":"68ea848a024725366e0e9c39","slug":"students-are-reaching-banjar-college-on-foot-kullu-news-c-89-1-ssml1015-159075-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पैदल सफर कर बंजार कॉलेज पहुंच रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पैदल सफर कर बंजार कॉलेज पहुंच रहे विद्यार्थी
Sat, 11 Oct 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार-बरठीधार सड़क और बाईपास क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही ठप
विद्यार्थी हो रहे परेशान- पीडब्ल्यूडी से उठाई मांग, जल्द दुरुस्त की जाए सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और बाईपास दोनों क्षतिग्रस्त हैं। करीब ढाई माह से इन पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इससे प्राध्यापकों के साथ हजारों विद्यार्थियों को दिक्कतें हो रही हैं।
सड़क और बाईपास के क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को तीन से चार किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी खराब सड़कों के कारण आधी रह गई है। पैदल और जोखिम भरे रास्ते पर पैदल चलना समस्या बना हुआ है।
बरसात के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंजार-बरठीधार सड़क और बाईपास जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। दोनों सड़कें राजकीय महाविद्यालय बंजार को जोड़ती हैं। ढाई माह से सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय तक पहुंचना परेशानी बना हुआ है। विद्यार्थी सौरव, रमन, अखिल, रतन, मोनिका, सोनिया, ममता, रिया, शीतल और सोनिका ने कहा कि सड़क और बाईपास को दुरुस्त नहीं किया गया है। बस अड्डा से कॉलेज तक दोनों तरफ छह किलोमीटर पैदल आना-जाना पड़ता है। इससे दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग सड़क कस्दुरुस्त करे।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि बंजार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को वाहन योग्य बनाने के लिए कार्य जारी है। जल्द बंजार-बरठीधार सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
--