फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   student awarded

एसवीएम कटराईं के होनहार पुरस्कृत

Sun, 20 Dec 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 20 Dec 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
student awarded

सरस्वती विद्या मंदिर कटराईं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहिंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार हिमाचल प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मनीराम राणा ने की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

विज्ञापन


छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे की लत के कारण कई युवा अपनी जिंदगी तबाह कर लेते हैं। इसलिए छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में वर्षभर की गई गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देश भक्ति गीत, एकल गान आदि प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्रों ने खूब वाहवाही लूटी। कुल्लवी, किन्नौरी और लाहौली नाटी पेश कर छात्रों ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान शिक्षा, खेल आदि में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed