{"_id":"9fbd2bd7a681f5e75d5b6376731a9366","slug":"strike-at-nhpc-poject-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने रोकीं परियोजना की गाड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने रोकीं परियोजना की गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्वती परियोजना में रोजगार की लड़ाई को लेकर लारजी पंचायत के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को परियोजना की सभी गाड़ियों को रोक दिया। इससे परियोजना के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पैदल ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
हालांकि, परियोजना का कार्य दिनभर बिना किसी रुकावट चलता रहा। स्थानीय पंचायत प्रधान पदमा देवी और पंचायत समिति सदस्य झाबे राम की अध्यक्षता में चक्का जाम किया गया। वहीं, प्रदर्शन को उग्र होता देख परियोजना प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय मांगा है। पंचायत समिति सदस्य झाबे राम ठाकुर ने कहा कि जब तक परियोजना प्रबंधन स्थानीय पंचायत के बेरोजगारों को रोजगार प्रदान नहीं करती, तब तक यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। प्रदर्शन में वार्ड सदस्य विमला देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन