{"_id":"68d185ff28bb8e97fd028985","slug":"strengthen-infrastructure-in-colleges-abvp-kullu-news-c-89-1-ssml1015-157660-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में बुनियादी ढांचे को करें मजबूत : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में बुनियादी ढांचे को करें मजबूत : एबीवीपी
Mon, 22 Sep 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा- विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही सरकार
कुल्लू महाविद्यालय में एबीवीपी ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकार विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। यह आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के छात्र कार्यकर्ताओं ने लगाए।
कार्यकर्ताओं ने छात्र विरोधी नीतियों एवं शैक्षणिक संस्थानों की समस्याओं को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष अभिनव ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने, नई शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग कर रही है। इसके अलावा सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में बुनियादी ढांचे को मजबूत और छात्रावास सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांगें भी शामिल हैं। छात्र संघ चुनाव बहाल करना प्रमुख मांग है। विद्यार्थियों के अधिकारों को अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उपरोक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।