फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Street Vending Act should be implemented in the state

Kullu News: प्रदेश में लागू किया जाए स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट

Wed, 25 Sep 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Street Vending Act should be implemented in the state
मनाली में एनएचएफ के राष्ट्रीय अधिवेशन में उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नेशनल हॉकर फेडरेशन (एनएचएफ) का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मंगलवार को मनाली में संपन्न हुआ। अधिवेशन में स्ट्रीट वेंडर से संबंधित मुद्दों और सरकार की ओर से बनाए गए कानूनों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में 24 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 125 स्ट्रीट वेंडर नेताओं ने भाग लिया। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन और आजीविका की सुरक्षा, जलवायु न्याय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर 12 सत्रों में चर्चा हुई।
अधिवेशन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 9 सितंबर 2013 के फैसले के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडर्स प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट 2014 को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय अधिनियम के गैर-कार्यान्वयन पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

एनएचएफ के राष्ट्रीय महासचिव शक्तिमान घोष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अभी तक अधिनियम को लागू नहीं किया है लेकिन स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन और आजीविका पर हमला जारी है। एनएचएफ ने स्ट्रीट वेंडरों की आजीविका की सुरक्षा के लिए अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर टास्क फोर्स के गठन की मांग की। स्ट्रीट वेंडर प्रतिदिन 8,000 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के साथ राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को समृद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन करने का भी फैसला किया है ताकि कम बैलेंस वाले खाताधारकों को काटी गई राशि वापस की जा सके। इस मौके पर एनएचएफ के महासचिव शक्तिमान घोष, कार्य अध्यक्ष मीर इनायत अली बाकरी, अतिरिक्त महासचिव जयंत दास, उप महासचिव मेकेंजी डाबरे, एनएचएफ महिला नेता क्षेत्री तमा देवी, अनिल बक्शी और वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता गजनफर नवाब मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed