फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Storm wreaks havoc, blows away roofs of houses and cow sheds

Kullu News: अंधड़ ने मचाई तबाही, घर-गोशालाओं की उड़ीं छतें

Mon, 11 May 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc, blows away roofs of houses and cow sheds
कुल्लू के बिजली महादेव में उड़ी सराय की छत।-संवाद
कुल्लू। जिला कुल्लू में रविवार देर रात भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने से नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चमकती बिजली और तेज हवाओं के कारण लोग रातभर सो नहीं पाए। इससे जहां जानमाल को नुकसान हुआ वहीं लाखों की सरकारी और निजी संपत्ति को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

नग्गर के गांव में खरोहल में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान बालकृष्ण निवासी नेपाल के रूप में हुई है। असत सिंह और रवि शाही निवासी नेपाल घायल हैं। दोनों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। लगवैली में भी बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियों की मौत होने की सूचना है। वहीं, जिले में 21 पक्के और कच्चे घरों की छतें उखड़ने से क्षति हुई है। 12 गोशालाएं, एक हट, एक सराय, एक रसोईघर और एक खोखा को भी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों के गिरने से सेब के पौधों और नेट को नुकसान हुआ है। जलोड़ी दर्रा के पास हाईवे-305 पर पेड़ गिरने से यातायात घंटों अवरुद्ध रहा। जिले के सात स्कूलों की छतें भी अंधड़ के कारण उड़ गई हैं।
विज्ञापन

कुल्लू उपमंडल में 11 घरों के साथ एक हट और एक किचन की छत को नुकसान हुआ है। सुल्तानपुर में भी पेड़ गिरने से बिजली को लाइन को नुकसान हुआ। लगवैली के भूमतीर के पास भी पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित रहा। बंजार में आठ कच्चे और पक्के घर एवं आठ गोशालाओं की छतें उखड़ी हैं। निरमंड में एक गोशाला को नुकसान हुआ है। आनी में तीन घर और तीन गोशालाएं अंधड़ की चपेट में आई हैं। बिजली बोर्ड के 435 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए थे शाम तक 241 को बहाल कर दिया गया है। 194 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि बारिश और अंधड से भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed