{"_id":"689ce25d43e21ead1e0dca3b","slug":"step-by-step-full-dress-rehearsal-kullu-news-c-89-1-ssml1015-154551-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कदम से कदम मिलाकर की फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कदम से कदम मिलाकर की फुल ड्रेस रिहर्सल
Thu, 14 Aug 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रशासन तैयारियाें में जुटा है। समारोह की तैयारियों के बीच बुधवार को परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। ढालपुर मैदान में होमगार्ड बैंड की धुन पर परेड में कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। इसमें जिला पुलिस की महिला और पुरुष की टुकड़ी के अलावा आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने रिहर्सल की।
वहीं, उपस्थित जवानों और स्वयंसेवियों ने नशा मुक्त भारत के तहत जागरूकता लाने की शपथ भी ली। गौर रहे कि 15 अगस्त को ढालपुर मैदान में होमगार्ड बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल दो सत्रों में हुई। पूर्वाह्न 11:00 और अपराह्न 2.30 बजे रिहर्सल की गई। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस परेड की बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई है। 15 अगस्त को आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा समारोह की अध्यक्षता करेंगे और ढालपुर में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।