{"_id":"688e404a104974ae8e0038a1","slug":"steel-bridge-damaged-due-to-flood-in-gurdhar-drain-kullu-news-c-89-1-ssml1012-153749-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गुरधार नाले में आई बाढ़ से स्टील ब्रिज क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गुरधार नाले में आई बाढ़ से स्टील ब्रिज क्षतिग्रस्त
Sat, 02 Aug 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने असुरक्षित किया घोषित, 50 लाख रुपये से बना है स्टील ब्रिज
इसी साल नौ मई को विधायक अनुराधा ने किया था पुल का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर की मयाड़ घाटी के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क में गुरधार नाला में बना स्टील ब्रिज बाढ़ की चपेट में आ गया है।
पुल के एक कोने की नींव को नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग ने पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया है। यह पुल मयाड़ घाटी के चिमरेट पंचायत के अंतर्गत गांव करपट के साथ ही तिंगरेट पंचायत के गांव तिंगरेट, चांगुट, छालिंग, शुकटो और खंजर गांव को जोड़ता है।
बीते शनिवार को बाढ़ आने से पुल का एक छोर क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों की फसल भी तैयार होने वाली है। ऐसे में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
इस पुल का उद्घाटन नौ मई, 2025 को विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने किया था। स्टील ब्रिज 50 लाख रुपये से बना है। इस पुल से बसों सहित छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से इस स्टील ट्रस्ट पुल की नींव को नुकसान हुआ है। मौके पर जाकर तमाम स्थिति का जायजा लेने के साथ पुल को जल्द ठीक करने की कोशिश की जाएगी ताकि ग्रामीणों को आवाजाही के साथ उनकी फसल निकालने में सुविधा हो सके।
-- -- -- -- -