फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   strike

सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Mon, 21 Nov 2016 09:40 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 21 Nov 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
strike
कुल्लू में प्रदेश स्तरीय संयुक्त संर्घष समिति के बैनर तले प्रदेशभर से आए प्रभावित । - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में फोरलेन व अन्य परियोजनाओं के भू अधिग्रहण से प्रभावितों का रोष शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में सरकार व प्रशासन के विरुद्ध नारों की गर्जना में निकला। इस दौरान सरकार के अन्यायपूर्ण व तानाशाही कदमों के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन

प्रभावितों ने भारी भीड़ के बीच जनसभा में प्रशासन, सरकार व नेशनल हाइवे अथोरिटी के तानाशाही रवैये के खिलाफ गर्जना करते हुए जोरदार नारेबाजी कर आक्रोश रैली की। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में प्रदेश के विभिन्न संगठनों के सदस्य रैली में पहुंचे। इससे पहले संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने प्रभावितों के विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हाइवे ऑथोरिटी, प्रदेश सरकार व प्रशासन मिलजुलकर भू-अधिग्रहण प्रक्रिया में भू-अधिग्रहण कानून 2013 के सारे प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे है।
विज्ञापन


विभिन्न परियोजनाओं में पुनर्स्थापन व पुनर्वास पर कोई काम नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार व प्रशासन अपने प्रदेश वासियों के हितों की चिंता करने के बजाय ठेकेदारों के एजेंडे को लागू कर रही है। जनता सड़क निर्माण अथवा भू अधिग्रहण के विरुद्ध नहीं है, बल्कि चाहती है कि ये काम जल्दी हो, परंतु इसमें सरकार की तानाशाही व कानूनों की अवहेलना हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी।  इस अवसर पर फोरलेन संघर्ष समिति के महासचिव ब्रजेश महंत, कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, कुल्लू, मनाली, सनोर, बदार, पंडोह, बल्ह खंड के अध्यक्ष क्रमश: विनोद महन्त, एडवोकेट मोहिंद्र ठाकुर, ज्योति ठाकुर, पवन कश्यप, पवन शर्मा, मोहन लाल, महिला विंग की प्रोमिल शर्मा, चौबी देवी, युवा विंग अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार दिनेश सेन, जयकिशन शर्मा, भगतराम वर्मा, हरिसिंह सैनी सहित चमेरा प्रथम प्रभावित विस्थापित परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष चमन ठाकुर, फोरलेन विस्थापित प्रभावित कमेटी बिलासपुर के सचिव मदन शर्मा, हिमालय नीति अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गुमान सिंह, कुल्लू फलोत्पादक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय, लोअर कुल्लू फलोत्पादक संघ के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया, किसान बचाओ आंदोलन के संयोजक देशराज शर्मा, किसान सभा नौलक्खा-डडौर के अध्यक्ष जोगिन्द्र वालिया, पार्वती प्रोजेक्ट विस्थापित संघ सैंज के अध्यक्ष बालमुकन्द, जन-जागरण मोर्चा मनाली के संयोजक लाल चन्द कटोच, कुल्लू पीपल राईटस प्रोटेक्शन एंड कल्चरल एसोसियेशन के ज्ञान चंद चंबयाल सहित पंचायत प्रतिनिधियों व सैंकड़ों प्रभावितों ने जोशपूर्ण ढंग से अपना विरोध जताया। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि प्रभावित अपने संवैधानिक अधिकार ले कर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed