कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर मैदान में वीरवार को एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की जबकि ऑल इंडिया के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस दौरान संघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर चर्चा की गई। न्यायालय में चल रहे मामले को लेकर भी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि न्यायालय से उन्हें न्याय मिलेगा। इस अवसर पर महिल अध्यक्ष धनवंती ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, महासचिव अंगमो देवी, कुल्लू सर्किल के प्रधान अनूप राम, मान सुख, गोकल सिंह, संरक्षक राजेश तनवर, राम सिंह, शाली राम, चने राम, विद्या देवी और कौशल्या देवी मौजूद रहे। संवाद