फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   srikhand mahadev yatra postponed kullu administration safety concerns

श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित: कुल्लू प्रशासन का बड़ा फैसला, सुरक्षा कारणों से यात्रा अगले आदेश तक टली

Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 28 Jun 2026 10:35 AM IST
सार

कुल्लू जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। विशेषज्ञ समिति ने भीमडवारी से पार्वती बाग तक के मार्ग को अत्यंत असुरक्षित बताया है। वैकल्पिक मार्गों पर भी राहत एवं बचाव कार्य कठिन होने की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर बने सभी अस्थायी शिविर और ढांचे हटाने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
srikhand mahadev yatra postponed kullu administration safety concerns
श्रीखंड महादेव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने 10 से 23 जुलाई तक चलने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने यह महत्वपूर्ण फैसला संयुक्त विशेषज्ञ निरीक्षण दल की रिपोर्ट और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के गंभीर खतरों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

विज्ञापन


यह निर्णय यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से मूल्यांकन करने के बाद लिया गया है। उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से यात्रा के लिए स्थापित सभी अस्थायी शिविरों, टेंटों, राशन दुकानों और अन्य ढांचों को तीन दिनों के भीतर हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञ दल की रिपोर्ट और मार्ग की असुरक्षा: प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पर्वतारोहण संस्थान मनाली, राजस्व विभाग और वन विभाग के विशेषज्ञों के एक संयुक्त दल ने यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया था। 8 जून को प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में, इस विशेषज्ञ दल ने विशेष रूप से भीमडवारी से पार्वती बाग तक के मार्ग को अत्यंत असुरक्षित करार दिया था और इस मार्ग का उपयोग न करने की कड़ी सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों की व्यवहार्यता पर भी प्रश्नचिन्ह: प्रशासन ने यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों की संभावनाओं का भी गहन परीक्षण करवाया। 18 जून को सौंपी गई एक अन्य रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि मौजूदा और प्रस्तावित दोनों ही मार्गों पर, विशेषकर भीमडवारी और पार्वती बाग के बीच के हिस्से में, किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव अभियान चलाना अत्यंत कठिन होगा। इन रिपोर्टों ने स्पष्ट रूप से यात्रा की सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed