Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Spring arrives this weekend, Manali-Rohtang buzz with tourists

Kullu News: वीकेंड पर आई बहार, मनाली-रोहतांग पर्यटकों से गुलजार

Sat, 15 Nov 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Spring arrives this weekend, Manali-Rohtang buzz with tourists
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
दो दिन में 30 हजार से अधिक पर्यटक आने की उम्मीद, मालरोड में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन

अटल टनल, सोलंगनाला समेत तमाम पर्यटन स्थलों पर भी मस्ती करने आ रहे सैलानी
होटलों में 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंची ऑक्यूपेंसी, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दो दिन में मनाली में 30,000 से अधिक पर्यटक पहुंचने की उम्मीद है। रोहतांग, अटल टनल, सोलंगनाला समेत तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। शहर के मालरोड में भी पर्यटकों की चहल पहल बढ़ गई है।
रोहतांग दर्रा जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को रोहतांग में 312 पर्यटक वाहन परमिट लेकर गए जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 150 था। इसके अलावा पर्यटन निगम के टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटकों ने रोहतांग का रुख किया। बाहरी राज्यों से मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा करीब 900 पहुंच गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को मनाली में लगभग 1800 पर्यटक वाहन पहुंचे। लगभग 80 वोल्वो बसों में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। रविवार को यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। होटलों की ऑक्यूपेंसी भी 50 से 60 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों कि संख्या बढ़ रही है। ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। पर्यटन कारोबार अब रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन सड़कों की हालत सही नहीं होने से पर्यटक परेशान हैं। दिसंबर में यह आंकड़ा दोगुना बढ़ जाएगा। होटल कारोबारी मोहन, रजनीश, हरी चंद ने कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई है। रोजाना मनाली में लगभग 900 पर्यटक वाहन प्रवेश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक बढ़ने से यातायात नियंत्रण को योजना बनाई गई है। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed