फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sports meeting

शिवशंकर और केलसंग दौड़े सबसे तेज

Sat, 30 Apr 2016 11:02 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 30 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
sports meeting
स्कूल में खेलों का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

शमशी स्थित एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर में अवर लेडी स्कूल के खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी के कमांडेंट संजीव यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉन बास्को नई दिल्ली के प्रोवेंश्यल ऑफ सैलेस्यीएनस फादर जोस मैथ्यू ने की। कार्यक्रम को खेल भी, पढ़ाई भी, सफाई भी के नारे के तहत आयोजित किया गया। छात्र प्रबल पठानिया द्वारा स्पोर्ट्स फ्लेम जलाई गई। स्कूल के स्पोर्ट्स कैप्टन सूरज कटोच की अगुवाई में भाभा, नेहरू, गांधी व टैगोर हाउस के छात्रों ने मार्च पास्ट किया।

विज्ञापन


कक्षा पहली से लेकर दसवीं के छात्रों के लिए 200, 100 व 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 9वीं और 10वी कक्षा के छात्र वर्ग में शिवशंकर प्रथम, यशस्वी चंगरा द्वितीय, सरोज कटोच तृतीय व आदित्य भूषण चतुर्थ रहे। छात्रा वर्ग में कक्षा 9वीं और 10वीं की केलसंग कुलजीस ठाकुर प्रथम, तितिक्ष सेन द्वितीय, साक्षी ठाकुर तृतीय व स्मृति सरोच चतुर्थ स्थान पर रहीं। 50 मीटर दौड़ में कक्षा पहली व दूसरी में छात्र वर्ग में आर्यंश ठाकुर प्रथम, युवराज सिंह द्वितीय, ओजस दत्त तृतीय व वैभव अवस्थी चतुर्थ रहे। छात्रा वर्ग में हिमांगी वर्मा प्रथम, महिमा ठाकुर द्वितीय, यशवी राणा तृतीय व वैष्णवी राणा चतुर्थ रहीं।
विज्ञापन


कंगारू रेस में छात्र वर्ग में कक्षा तीसरी व चौथी से मुदित शर्मा प्रथम, शौर्य ठाकुर द्वितीय, शौर्य सूद तृतीय और अक्षत वर्मा चतुर्थ रहे। स्पून एंड मार्बल रेस में गीतांशी सिंह ठाकुर प्रथम, वारुणी सूद द्वितीय, लावान्य सूद तृतीय व शांभवी ठाकुर चतुर्थ रही। पोटेटो रेस में पहली और दूसरी कक्षा के छात्रा वर्ग से महिमा ठाकुर प्रथम, आशवी शर्मा द्वितीय, वैषण्वी पठानिया तृतीय व अर्शिया वर्मा चतुर्थ स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिले रेस के वरिष्ठ वर्ग में भाभा हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, टैगोर हाउस तृतीय और नेहरू हाउस चौथे स्थान पर रहा। स्कूल के भूतपूर्व छात्रों के लिए भी 100 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें अंकुश ठाकुर प्रथम, कपिल चौधरी द्वितीय और यशवीर राणा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डेविस मनीपरामबेन, पीटीए प्रतिनिधि अंशुल पराशर, भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गुरमीत सिंह सहित स्कूल के अध्यापक व स्टाफ सहित छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed