फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Spiti Congress did a padyatra regarding inflation and unemployment

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर स्पीति में गरजी कांग्रेस

Thu, 02 Dec 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Spiti Congress did a padyatra regarding inflation and unemployment
काजा में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी। - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने काजा में जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। स्पीति के तीन दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन खराब मौसम और बर्फबारी के बीच सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोला है।
विज्ञापन

पदयात्रा की अध्यक्षता लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने की। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान महंगाई और स्थानीय मुद्दों को लेकर एडीसी काजा को ज्ञापन भी सौंपा गया। रवि ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से जनता तंग है। कांग्रेस के जन जागरण अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन

छोटी सी छोटी चीज के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी को उसे खरीदने से पहले सोचना पड़ता है। रोजगार के नाम पर प्रदेश की जयराम सरकार युवाओं के साथ भी लगातार धोखा कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत ज्यादा हैं। इन्हें सरकार को कम करना चाहिए। इस अवसर पर लाहौल-स्पीति कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, स्पीति ब्लॉक अध्यक्ष छेरिंग, प्रवक्ता अनिल सहगल,यश बोद्ध, तेजिंग, दोरजे, सोनम, महेंद्र व राम सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सिंह को स्पीति ब्लॉक कांग्रेस की कमान
रोहतांग। वीरवार को पूर्व विधायक रवि ठाकुर और जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष छेरिंग को जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि राम सिंह को स्पीति कांग्रेस की कमान दी गई। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed