{"_id":"65a17fddb1a414448d0973ac","slug":"speech-competition-in-keylong-simran-stood-first-kullu-news-c-89-1-ssml1012-14776-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग में भाषण स्पर्धा, सिमरन रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग में भाषण स्पर्धा, सिमरन रहीं अव्वल
विज्ञापन
केलांग में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेते हुए।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नेहरू युवा केंद्र केलांग ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मेरा भारत-विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में हुआ। इसमें एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा मुख्यातिथि मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के बीच आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। इसमें सिमरन को प्रथम स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर प्रशांत और तीसरे स्थान पर प्रियांशी रहीं।
नेहरू युवा केंद्र केलांग के उपनिदेशक राम सिंह ने बताया कि राज्यस्तर की प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एसडीएम केलांग रजनीश ठाकुर ने मैराथन काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीडीपीओ खुशविंदर सिंह और पुलिस विभाग से हवलदार रणबीर सिंह मौजूद रहे। संवाद