{"_id":"63f654e9fa7c14237f080665","slug":"specialist-transferred-from-ayurvedic-hospital-kullu-kullu-news-c-19-1-68388-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू से विशेषज्ञ का तबादला, थेरेपी सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू से विशेषज्ञ का तबादला, थेरेपी सेवाएं प्रभावित
Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू के एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल में तीन दिन से पंचकर्म पद्धति से मरीजों का उपचार बंद है। अस्पताल से पंचकर्म विशेषज्ञ का तबादला होने के बाद अब मरीजों की थेरेपी नहीं हो पा रही है। मरीजों को अब बिना विशेषज्ञ उपचार संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना औसतन दस मरीजों का पंचकर्म थेरेपी से उपचार किया जाता है।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के आने के बाद से जिला के लोग आयुष पद्धति से उपचार करवाने में खास रुचि दिखा रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 160 से 180 की ओपीडी रहती है, जिनमें पंचकर्म के करीब 80 मरीज भी शामिल हैं। बीते दिनों जिला आयुष अस्पताल से पंचकर्म विशेषज्ञ का तबादला किया गया है। इससे अस्पताल में पंचकर्म के मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाएगा।
मरीजों में रुचि कुमारी, कुशल कुमार, मेहर चंद, मोहर सिंह, लता देवी, हीरा देवी और कर्मचंद ने कहा कि वह पंचकर्म पद्धति से अपना उपचार करवा रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ का तबादला होने से अब उपचार करवाने में परेशानी आएगी। बिना विशेषज्ञ कहां और कैसे उपचार करवाएंगे। उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति कंवर ने कहा कि जिला अस्पताल से पंचकर्म विशेषज्ञ का तबादला हुआ है। अस्पताल में मरीजों के लिए पंचकर्म सेवाएं जारी रहेंगी।