फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Specialist doctors examined the health of 210 people.

Kullu News: विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांची 210 लोगों की सेहत

Sat, 07 Feb 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctors examined the health of 210 people.
भुंतर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं सेवाएं
विज्ञापन

मेडिसिन विशेषज्ञ के पास सौ से ज्यादा लोगों ने करवाया उपचार, बीपी-शुगर के ज्यादा मिले मरीज
मेडिकल लैब की टीम ने किए टेस्ट, शिविर में आए लोगों को मुफ्त उपलब्ध करवाई गईं दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जनजातीय भवन भुंतर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ नेत्र विज्ञान अधिकारी ने 210 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
सुबह 10:30 बजे बदाह गोंपा सोसायटी के महासचिव बीर सिंह यारकी ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने उपचार करवाने के लिए आए लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. राधिका शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक, गायनी विशेषज्ञ डाॅ. देचेन वांगमों और नेत्र रोग विभाग से धीरज सरकैक ने सेवाएं दीं। इसके अलावा मेडिकल लैब की टीम ने शुगर के टेस्ट भी करवाए। उपचार के साथ लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों ने मेडिसिन विशेषज्ञ के पास उपचार कवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच में बीपी और शुगर के ज्यादा मामले सामने आए। इनमें 20 से 25 मामले पहली बार सामने आए हैं। इन मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ. राधिका शर्मा ने जिला अस्पताल में टेस्ट करवाने की सलाह दी है। 70 महिलाओं ने गायनी विशेषज्ञ के पास जांच करवाई। तीन से चार महिला मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक ने भी 30 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मरीज घुटनों और टांगों में दर्द की शिकायत लेकर आए थे। कई मरीजों को कुल्लू अस्पताल में टेस्ट करवाने को कहा गया है। इस दौरान सोसायटी के प्रेस सचिव इंजीनियर एनजी बौद्ध, फार्मासिस्ट कामिनी, डाॅ. पीडी लाल और समाजसेवी रामनाथ सहित कई लोग मौजूद रहे।
--
125 लोगों ने करवाई आंखों की जांच
स्वास्थ्य जांच शिविर में 125 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। कई मरीजों की नजदीक की नजर कमजोर पाई गई। नेत्र विज्ञान अधिकारी धीरज सरकैक ने कहा कि पांच से छह लोगों की आंखों में मोतियाबिंद है। उन्हें साथ लगते तेगूबेहड़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
--
150 लोगों के किए शुगर के टेस्ट
सरकारी लैब के तकनीशियन घनश्याम ने कहा कि शिविर में लगभग 150 लोगों के शुगर की जांच की गई। उनकी लैब में टेस्ट के लिए कतारें लगी रहीं। शिविर में 135 लोगों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। जिन मरीजों को रेफर किया गया, उन्हें आगामी उपचार को देखते हुए दवाइयां नहीं दी गईं।
--
अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकार से जुड़े पुनीत कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है। स्वास्थ्य जांच शिविर में दो सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच करने के साथ मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। भुंतर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए समूचे जनजातीय लोगों की ओर से अमर उजाला का आभार। - बीर सिंह यारकी, महासचिव बदाह गोंपा सोसायटी

--
इस तरह के शिविरों के आयोजन से आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। खासकर इलाज करवाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाने वाले बुजुर्गों को लाभ होता है। अमर उजाला फाउंडेशन ने सराहनीय काम किया है। सैकड़ों लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ मिला है। -डॉ. रंजीत ठाकुर, सीएमओ कुल्लू


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed