{"_id":"6afdd83fdb302fb0d407d258","slug":"special-gram-sabhas-held-in-246-panchayats-list-of-scheme-beneficiaries-shared-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192210-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 246 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं, योजना के लाभार्थियों की सूची साझा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 246 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं, योजना के लाभार्थियों की सूची साझा की
Thu, 19 Nov 2026 10:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत बुधवार को जिला कुल्लू की 246 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों में योजना के तहत नौ चरणों में किए गए सर्वे के बाद चयनित लाभार्थियों की जानकारी पंचायतवासियों के साथ साझा की गई।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत फनौटी और मुहान में भी विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने के साथ चयनित लाभार्थियों के बारे में अवगत करवाया गया।
मुहान पंचायत के उपप्रधान लीला प्रसाद ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें अपना परिवार सुखी परिवार योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
वहीं, जिला पंचायत विभाग के अधिकारी लाल सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले की अधिकतर पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं के दौरान बैठक का कोरम पूरा रहा। संवाद